देश की खबरें | बेंगलुरू ड्रग मामले में गिरफ्तार लोगों का बाल परीक्षण कराया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में कन्नड़ फिल्मी सितारों समेत मशहूर हस्तियों के बीच ड्रग लेने की जांच के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार की गई हस्तियों के सिर के बाल की जांच यह जानने के लिए कराई कि उन्होंने मादक पदार्थ लिए हैं या नहीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, दो अक्टूबर बेंगलुरु में कन्नड़ फिल्मी सितारों समेत मशहूर हस्तियों के बीच ड्रग लेने की जांच के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार की गई हस्तियों के सिर के बाल की जांच यह जानने के लिए कराई कि उन्होंने मादक पदार्थ लिए हैं या नहीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अन्य प्रकार के सबूत इकट्ठा करने के साथ साथ पुलिस ने इस मामले में अपना पक्ष मजबूत करने के लिए पहली बार बाल की जांच कराई। अगस्त से इस मामले में फिल्मी कलाकार, रेव पार्टी आयोजक, रियल एस्टेट कारोबारी और अफ्रीकी ड्रग तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं।
बाद में केंद्रीय अपराध शाखा पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी एवं सेवन के इस गोरखधंधे पर अपनी कार्रवाई की और अबतक उसने कम से कम 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने कहा, ‘‘ यह पहली बार है कि अतिरिक्त सबूत के लिए बाल परीक्षण किया जा रहा है। वैसे तो पहले से ही हमारे पास तकनीकी डेटा, प्रत्यक्षदर्शी, मोबाइल फोन विश्लेषण और जब्त सामान के रूप में सबूत हैं। ’’
यह भी पढ़े | Sirohi Rape & Murdered Case: राजस्थान के सिरोही में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार.
उन्होंने कहा कि जांच सही रास्त पर जल रही है तथा बाल परीक्षण बस अतिरिक्त सबूत के लिए है क्योंकि यह मामला अकेले बाल के सबूत पर नहीं टिक पाएगा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब किसी व्यक्ति पर मादक पदार्थ के सेवन का संदेह होता है, तब उसकी पुष्टि के लिए उस का केश कूप परीक्षण कराया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)