विदेश की खबरें | चीन के विरोध के बीच ताइवान की यात्रा पूरी कर पेलोसी रवाना
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेलोसी और पांच अन्य संसद सदस्य यहां से दक्षिण कोरिया के लिये रवाना हुए। एशिया की यात्रा के तहत पेलोसी का सिंगापुर, मलेशिया और जापान जाने का भी कार्यक्रम है।

ताइवान में उन्होंने कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल स्वशासित द्वीप के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शा रहा है। चीन इस द्वीप के अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा होने का दावा करता रहा है।

पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद चीन ने सैन्य अभ्यास किया और उनकी यात्रा को उकसाने वाली तथा देश की संप्रभुता में हस्तक्षेप करार दिया।

एपी

प्रशांत पवनेश

पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)