खेल की खबरें | पीएसएल के सफल आयोजन के बाद पीसीबी प्रमुख मनि को अधिक अंतरराष्ट्रीय टीमों की मेजबानी का भरोसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनि का मानना है कि घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के पांचवें सत्र की सफल मेजबानी ने देश की छवि को सुधारा है और इसने अगले वर्ष अधिक अंतरराष्ट्रीय टीमों की मेजबानी करने के उनके विश्वास को बढ़ाया है।

कराची, 18 नवंबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनि का मानना है कि घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के पांचवें सत्र की सफल मेजबानी ने देश की छवि को सुधारा है और इसने अगले वर्ष अधिक अंतरराष्ट्रीय टीमों की मेजबानी करने के उनके विश्वास को बढ़ाया है।

पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा नियुक्त किये गये मनि ने कहा कि वह इस साल घरेलू मैदानों पर पूरे पीएसएल की मेजबानी की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करके खुश हैं।

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ऑस्ट्रेलिया में लैला के प्यार में फिर पड़े शिखर धवन, देखें मजेदार वीडियो.

उन्होंने मंगलवार को फाइनल मुकाबले के बाद कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण प्लेऑफ चरण के निलंबित होने के बाद कई चुनौतियों और अनिश्चितताओं के बीच मुझे खुशी है कि पीसीबी ने पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसकों और समर्थकों से की गयी एक और प्रतिबद्धता पूरी कर ली।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर पीसीबी परिस्थितियों पर नजर रखेगा और अधिकारियों से मिलकर 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और पीएसल में दर्शकों को मैदान पर वापस लाने के तरीकों पर काम करेगा।

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: वनडे सीरीज से पहले मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं केएल राहुल, कहा- टीम इंडिया में वापस आकर अच्छा लगा.

उन्होंने कहा, ‘‘ हम भविष्य दौरा कार्यक्रम के तहत जनवरी-फरवरी 2021 में दक्षिण अफीका की मेजबानी के लिये तैयार हैं। इसके बाद पीएसएल का आयोजन होगा जिसमें दुनिया के कई बड़े खिलाड़ी भाग लेंगे।’’

पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी को मजबूती देते हुए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को कहा कि वह दो मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए अगले साल अक्टूबर में 16 वर्षों के बाद इस देश का दौरा करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now