देश की खबरें | पटनायक ने लोकायुक्त को निष्कासित बीजद विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निष्कासित बीजद विधायक प्रदीप पाणिग्रही के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत को जांच के लिए सोमवार को लोकायुक्त के पास भेज दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, सात दिसंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निष्कासित बीजद विधायक प्रदीप पाणिग्रही के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत को जांच के लिए सोमवार को लोकायुक्त के पास भेज दिया।

राज्य में लोकायुक्त की स्थापना फरवरी 2019 में हुयी थी और उसके बाद से राज्य सरकार द्वारा लोकायुक्त को भेजा गया यह पहला भ्रष्टाचार का मामला है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 3075 नए केस, 40 की मौत: 7 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक पाणिग्रही को नौकरियों का वादा कर लोगों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में तीन दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी है। इसमें कहा गया है कि सरकार ओडिशा के लोगों को पारदर्शी प्रशासन मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: 85 फीसदी लोगों को लगता है, किसान आंदोलन से कोरोना वायरस और फैलेगा- सर्वे.

गोपालपुर के विधायक पर निलंबित वन अधिकारी अभय कांत पाठक के पुत्र आकाश कुमार पाठक की ओर से एक निजी कंपनी में नौकरियां दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप है।

मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष पटनायक ने 29 नवंबर को "जनविरोधी गतिविधियों" को लेकर पाणिग्रही को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

पाणिग्रही एक समय पटनायक के बहुत करीब माने जाते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\