देश की खबरें | केरल में चर्च के कुएं में मिला पादरी का शव

कोट्टायम, 22 जून केरल के कोट्टायम जिले में एक चर्च परिसर के भीतर स्थित कुएं में सोमवार को 51 वर्षीय एक कैथोलिक पादरी मृत मिले।

पुलिस ने यहां यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- आज हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं, भारत-चीन बॉर्डर पर और चीन से आए कोरोना वायरस के खिलाफ.

पुन्नातुरा के सेंट थॉमस चर्च के पादरी फादर जॉर्ज एत्तूपराईल के गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस में रविवार को दर्ज कराई गई थी जिसके बाद हुई जांच के दौरान पुलिस को उनका शव मिला।

अग्निशमन विभाग की सहायता से पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला।

यह भी पढ़े | मद्रास उच्च न्यायालय ने झूठी शान के लिए हत्या के मामले में पांच की मौत की सजा पलटी, लड़की के पिता को बरी किया.

पुलिस के अनुसार पादरी सायरो मालाबार चर्च के चंगनासरी आर्चडायोसीज से संबंद्ध थे और चर्च के पास ही रहते थे।

पुलिस ने बताया कि पादरी रविवार से लापता थे और चर्च के कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले खुद उन्हें ढूंढने की कोशिश की थी।

पुलिस ने इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है।

यश अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)