देश की खबरें | पार्टी सांसदों को हाथरस सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने से रोका गया: तृणमूल कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मिलने से उसके नेताओं को रोक दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मिलने से उसके नेताओं को रोक दिया।

पार्टी ने एक बयान जारी करके कहा कि पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के प्रतिनिधि मंडल को पीड़िता के घर से करीब 1.5 किलोमीटर दूरी पर रोक दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सीटों के बंटवारे को लेकर खटपट के बीच LJP ने शनिवार को बुलाई बैठक, ले सकती है बड़ा फैसला.

बयान में कहा गया, ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस ने तृणमूल के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को हाथरस में प्रवेश करने से रोक दिया। प्रतिनिधिमंडल दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर की यात्रा कर वहां पहुंचा था। तृणमूल के सांसद शोक संतप्त परिवार के प्रति एकजुटता और सहानुभूति व्यक्त करने के लिए हाथरस के गांव जा रहे थे।’’

इस प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ ब्रायन, डॉ. काकोली घोष दस्तीदार, प्रतिमा मंडल और ममता ठाकुर (पूर्व सांसद) शामिल थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने RJD नेता तेजस्वी यादव की ‘समझ’ पर उठाए सवाल, मिला ये जवाब.

जिन सांसदों को रोका गया, उनमें से एक सांसद ने कहा, ‘‘हम परिवार से मिलने और सहानुभूति व्यक्त करने के लिए शांति से हाथरस जा रहे थे। हम अलग-अलग जा रहे थे और सभी नियमों का पालन कर रहे थे। हमारे पास हथियार नहीं थे। हमें रोका क्यों गया? यह किस प्रकार का जंगलराज है, जिसमें निर्वाचित सांसदों को शोकाकुल परिवार से मिलने से रोका गया।’’

गौरतलब है कि राहुल, प्रियंका और उनकी पार्टी के करीब 150 कार्यकर्ताओं को निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन के लिए बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में उस समय कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया था, जब वे सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस जा रहे थे।

गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। लड़की को रीढ़ की हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले उसे अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\