देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में आया आंशिक सुधार, 1.5 लाख लोग अब भी परेशान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ के कारण पैदा हुए हालातों में मंगलवार को आंशिक सुधार हुआ, हालांकि एक और व्यक्ति की मौत हो गई तथा सात जिलों में 1.5 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ से बेहाल हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
गुवाहाटी, 25 जून असम में बाढ़ के कारण पैदा हुए हालातों में मंगलवार को आंशिक सुधार हुआ, हालांकि एक और व्यक्ति की मौत हो गई तथा सात जिलों में 1.5 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ से बेहाल हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार कछार जिले के कटिगोराह क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इसके साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई।
रिपोर्ट में कहा गया कि बारपेटा, कछार, दारांग, धेमाजी, गोलपाड़ा, कामरूप और करीमगंज जिलों में बाढ़ के कारण 1,53,900 से अधिक लोग प्रभावित हैं।
इसमें कहा गया कि बाढ़ का सबसे ज्यादा असर करीमगंज पर देखने को मिल रहा है यहां करीब 84,000 लोग प्रभावित हैं, जिसके बाद कछार में 52,400 से अधिक और दारांग में 6,500 से अधिक लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं।
सोमवार तक, राज्य के सात जिलों में बाढ़ के कारण फंसे लोगों की संख्या 1.7 लाख से अधिक थी।
प्रशासन छह जिलों में 149 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र का संचालन कर रहा है जहां वर्तमान में 26,412 लोग शरण लिए हुए हैं।
प्राधिकरण ने पिछले 24 घंटे की अवधि में राज्य में बाढ़ पीड़ितों 269.09 क्विंटल चावल, 50.44 क्विंटल दाल, 14.63 क्विंटल नमक और 1,462.56 लीटर सरसों का तेल वितरित किया है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि वर्तमान में 556 गांव जलमग्न हैं और असम में 1,547.35 हेक्टेयर में फसल को नुकसान हुआ है।
इसने बताया कि वर्तमान में करीमगंज शहर में कुशियारा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

