देश की खबरें | मप्र में चार हजार कैदियों की पैरोल अवधि 60 और दिनों के लिए बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लगभग चार हजार कैदियों की पैरोल अवधि को 60 और दिन के लिये बढ़ाने का निर्णय लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 24 नवंबर मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लगभग चार हजार कैदियों की पैरोल अवधि को 60 और दिन के लिये बढ़ाने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि वर्तमान में राज्य में लगभग चार हजार कैदी पैरोल पर जेलों से बाहर हैं। सरकार ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर इन कैदियों की पैरोल अवधि अगले 60 दिन बढ़ाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े | PM Modi Virtual Meeting With CMs On COVID-19 Situation: राज्य के मुख्यमंत्रियों से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा- कोरोना को लेकर आज भारत की स्थित दूसरे अन्य देशों से बेहतर.

राज्य में रविवार और सोमवार को क्रमश: 1,798 और 1,701 कोविड-19 के नये मामले आये हैं जबकि प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,94,75 पर पहुंच गयी है।

कैदी को उसकी सजा खत्म होने से पहले उसके अच्छे व्यवहार के वादे पर पैरोल पर अस्थायी और स्थायी तौर पर जेल से रिहा किया जाता है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: शादी की रात नवविवाहित जोड़े की ज्वैलरी समेत कार हुई गायब, जानें फिर क्या हुआ.

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर जेलों में कैदियों की तादाद कम करने के लिये प्रदेश सरकार ने मार्च में कैदियों को पैरोल पर रिहा किया था।

मध्य प्रदेश की कुल 125 जिलों में बंद कुल 43,000 कैदियों में से चार हजार कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था जबकि तीन हजार कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था।

कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार जेल विभाग जेल में प्रवेश के समय हर नए कैदी का परीक्षण करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड