विदेश की खबरें | हांगकांग में संसदीय चुनाव दिसंबर में

लैम ने यह भी कहा कि कानून में संशोधन किया जाएगा ताकि अवैध मतों को गैर कानूनी घोषित किया जा सके, हालांकि मतदाता मतदान का बहिष्कार करने या अपनी मर्जी के मुताबिक मतदान करने के लिए स्वतंत्र हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर बाधा डालता है या किसी व्यक्ति को मतदान करने से रोकता है, तो हम इसे भ्रष्ट आचरण मानेंगे।’’

लैम ने शहर की संसद में विभिन्न कानूनों के संशोधित मसौदों के पढ़े जाने के एक दिन पहले यह बात कही। ये संशोधन शहर की चुनावी प्रक्रिया को बदलने की चीन की योजना में मदद करेंगे।

गौरतलब है कि चीन ने मार्च में हांगकांग की चुनावी प्रक्रिया में बदलाव करने की घोषणा की थी जिसमें संसद में सीटें बढ़ाने और निर्वाचित सीटों की संख्या 35 से घटाकर 20 करने की योजना है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)