जरुरी जानकारी | आसियान देशों से कागज आयात नौ साल में बेतहाशा वृद्धि: उद्योग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कागज उद्योग के एक संगठन ने आसियान देशों से कागज आयात में हो रही बेतहाशा वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले नौ साल में आसियान देशों से कागज आयात 29 हजार टन से बढ़कर 343 हजार टन पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर कागज उद्योग के एक संगठन ने आसियान देशों से कागज आयात में हो रही बेतहाशा वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले नौ साल में आसियान देशों से कागज आयात 29 हजार टन से बढ़कर 343 हजार टन पर पहुंच गया।

इंडियन पेपर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईपीएमए) ने भारत-आसियान एफटीए (मुक्त व्यापार समझौता) की समीक्षा का स्वागत किया।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय को लिखे एक पत्र में एसोसिएशन ने पेपर एवं पेपरबोर्ड आयात को नकारात्मक सूची में डालने की अपील की, ताकि स्थानीय कागज विनिर्मताओं को प्रतिस्पर्धा का उचित माहौल मिल सके। उसने कहा कि अभी आसियान देशों से विशेष तौर पर लिखने और छपाई के कागज का बेतहाशा आयात हो रहा है।

आईपीएमए ने कहा कि एक जनवरी 2010 को आसियान-भारत एफटीए प्रभावी होने के बाद और भारत में बेसिक कस्टम ड्यूटी लगातार कम करते हुए शून्य कर दिये जाने के बाद से आसियान देशों से कागज और गत्ते का आयात बहुत तेजी से बढ़ा है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

उसने कहा कि आसियान देशों से कागज और गत्ते का आयात 2010-11 में 29 हजार टन था, जो 2019-20 में 1100 प्रतिशत बढ़कर 343 हजार टन पर पहुंच गया है। भारत के कुल कागज आयात में आसियान देशों की हिस्सेदारी 2010-11 में करीब पांच प्रतिशत थी, जो 2019-20 में चार गुना बढ़कर करीब 21 प्रतिशत हो गयी।

आईपीएमए के अध्यक्ष ए. एस. मेहता ने कहा, ‘‘आसियान देशों से शून्य प्रतिशत की बेसिक कस्टम ड्यूटी पर होने वाले बेतहाशा आयात के कारण घरेलू कागज उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कई छोटी पेपर मिल एवं कुछ बड़ी पेपर मिल को घाटे के कारण बंद करना पड़ा है। देश में कागज उत्पादन की पर्याप्त क्षमता है, जिसका पूरा प्रयोग नहीं हो पा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\