रामेश्वरम, 28 मई तमिलनाडु में बन रहे नए पम्बन पुल का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। इस पुल के निर्माण की अनुमानित लागत 560 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दो किलोमीटर लंबा यह पुल भारत का पहला ‘वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज’ है। इसे रेलवे विकास निगम लिमिटेड द्वारा विकसित किया जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा पुल पर रेलगाड़ियां सिर्फ 10 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चल सकती हैं, जबकि नए पुल पर ये 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति चल सकती हैं।
यह पुल उन श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए एक वरदान साबित होगा जो रामेश्वरम और धनुषकोडी की आध्यात्मिक यात्रा करना चाहते हैं।
अधिकारियों ने कहा कि पुराने पुल पर मालगाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन नए पुल पर इनके संचालन की अनुमति दी जाएगी।
नया पुल पिछले साल सितंबर में चालू होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसमें देर हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY