देश की खबरें | वीजा शर्तों के उल्लंघन के आरोप में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 29 अगस्त शहर की सेक्टर-20 थाना पुलिस ने वीजा शर्तों के उल्लंघन के आरोप में एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को शनिवार दोपहर को सूचना मिली कि एक पाकिस्तानी महिला बस से दिल्ली से उत्तर प्रदेश की सीमा में आयी है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला नौशीननाज पत्नी मोहम्मद जावेद को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो, पता चला कि वह मूल रूप से पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने 2005 में एक भारतीय नागरिक से निकाह किया, इसके आधार पर भारत सरकार ने उसे अपने पति के साथ सिर्फ दिल्ली में रहने का वीजा जारी कर दिया।

यह भी पढ़े | Cobra Spotted Near Gate Of Saket Metro Depot: साकेत मेट्रो डिपो के गेट के पास मिला चार फीट लंबा कोबरा.

उन्होंने बताया कि महिला को वीजा शर्तों का उल्लंघन करके उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उससे पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)