एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ में गोलाबारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की।

देश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ में गोलाबारी की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 23 जुलाई पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब सवा पांच बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

यह भी पढ़े | जामिया ने जीती आईआईटी बॉम्बे की 'यंत्रा रोबोटिक्स प्रतियोगिता' : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने बृहस्पतिवार की रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के सीरानगर सेक्टर में कुछ देर तक गोलीबारी की।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: विश्वभर में COVID-19 के मामले 1.53 करोड़ के पार, अब तक 6.30 लाख से अधिक लोगों की मौत.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दिन में, पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कसबा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह करीब 11 बजे बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दाग कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।’’

पाकिस्तानी सेना ने आज लगातार तीसरे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उसने रजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास के इलाकों में मंगलवार और बुधवार को गोलाबारी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 01:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).