देश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलाबारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाके में भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
जम्मू, 18 नवंबर पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाके में भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: कोरोना संकट के चलते शादियों और अन्य आयोजनों में शामिल नहीं हो सकेंगे 100 से अधिक लोग.
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आज शाम छह बजकर 10 मिनट के आसपास पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टरों में एलओसी के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।’’
पाकिस्तानी सैनिकों ने इस महीने 37 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले, पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास की बस्तियों और अग्रिम चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करके संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।
उन्होंने बताया कि मंगलवार रात नौ बजकर 10 मिनट के आसपास सतपाल, मनयारी, करोल कृष्णा और गुरनाम अग्रिम चौकी इलाके में सीमा पार से गोलीबारी की गयी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इसका करारा जवाब दिया। यह गोलीबारी तड़के तक चलती रही।
अधिकारियों ने बताया कि एक अक्टूबर को पुंछ जिले के कृष्णाघाटी इलाके में एलओसी के पास पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य घायल हो गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

