जम्मू, 11 अक्टूबर पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे तीन सेक्टरों में मोर्टार से गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने कहा कि शाम के समय पुंछ के देगवार और खारी करमारा सेक्टरों और राजौरी के सुंदरबनी में हुई गोलाबारी का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली।
प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने शाम करीब सवा छह बजे बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए देगवार सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से भीषण गोलाबारी की। इसके बाद शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर खारी करमारा में गोलीबारी की और तोप से गोले दागे।
यह भी पढ़े | Maharashtra Corona Update: कोरोना महामारी के महाराष्ट्र में 10,792 नए मामले, 309 मरीजों की मौत.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पौने सात बजे एलओसी के पास राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में अग्रिम क्षेत्रों को निशाना बनाया।
उन्होंने कहा कि आखिरी खबर मिलने तक तीनों सेक्टर में दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।
पुंछ के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।
नीरज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY