खेल की खबरें | पाकिस्तान अप्रैल में सीमित ओवरों की शृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा: पीसीबी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की क्रिकेट टीम अगले साल अप्रैल में सीमित ओवरों की शृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी जिसमें तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला भी शामिल है।
कराची, 27 अक्टूबर पाकिस्तान की क्रिकेट टीम अगले साल अप्रैल में सीमित ओवरों की शृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी जिसमें तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला भी शामिल है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एकदिवसीय शृंखला आईसीसी पुरुष विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है । सुपर लीग भारत में 2023 में खेले जाने वाले विश्व कप का क्वालीफाईंग मुकाबला है।
यह भी पढ़े | KKR vs KXIP IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया.
पाकिस्तान का यह दौरा इस साल सितंबर-अक्टूबर में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था। पाकिस्तान की टीम इस दौरे में तीन मैचों की टी-20 शृंखला भी खेलेगी।
पीसीबी से जारी बयान में कहा गया, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पुरुष राष्ट्रीय टीम के अप्रैल 2021 में तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने की पुष्टि करता है। यह शृंखला आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा होगी। इसके साथ ही इतने ही मैचों की कई टी 20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला भी खेली जाएगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान अब दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए जिम्बाब्वे जाने से पहले अपने भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए सहमत हो गया है। दोनों शृंखलाओं के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।’’
पाकिस्तान की टीम 30 अक्टूबर से तीन एकदिवसीय और इतने ही मैचों की टी20 शृंखला के लिए जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)