जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ के अग्रिम इलाकों में की गोलाबारी, भारतीय सैनिकों ने की जवाबी कार्यवाही
पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों में भारी गोलाबारी की जिसका भारतीय सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना इसका जवाब दे रही है. पिछले महीने पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का 47 बार उल्लंघन किया था.
जम्मू, 4 अगस्त: पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों में भारी गोलाबारी की जिसका भारतीय सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान (Pakistan) की सेना ने नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर की देबराज पट्टी के अग्रिम इलाकों में भी भारी गोलाबारी की.
रक्षा प्रवक्ता ने बताया, "सुबह करीब सात बजे, पाकिस्तान की सेना ने पुंछ जिले के कृष्णघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे."
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना इसका जवाब दे रही है. पिछले महीने पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का 47 बार उल्लंघन किया था. जुलाई में उसने राजौरी, पुंछ, कुपवाड़ा तथा बारामूला जिलों में लगभग हर रोज नियंत्रण रेखा पर स्थित इलाकों में गोले बरसाए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

