देश की खबरें | भारत आए 11 प्रवासी हिंदुओं की मौत के मामले में दुष्प्रचार कर रहा पाकिस्तान: विदेश मंत्रालय
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान से भारत आए 11 प्रवासी हिंदुओं की मौत के मामले में पाकिस्तान, भारत विरोधी दुष्प्रचार को बढ़ावा दे रहा है।

भारत ने कहा कि हाल ही में इस्लामाबाद में कुछ लोगों ने हिंदू समुदाय से होने का दावा करते हुए धरना प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोविड-19 के 1,313 नए पॉजिटिव केस आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,912 हुई, अब तक 1,402 लोगों की मौत: 1 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजस्थान के जोधपुर जिले में अगस्त में पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों के एक परिवार के 11 सदस्य एक खेत में मृत अवस्था में पाए गए थे।

भील समुदाय के ये लोग 2015 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत आए थे।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने हाथरस की घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वत: संज्ञान में लिया.

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के पास भारत के विरोध में प्रदर्शन करने के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि यह पाकिस्तानी अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह भारतीय उच्चायोग और उसमें काम करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)