खेल की खबरें | आठ सदस्य पॉजिटिव आने के बाद पाकिस्तान को न्यूजीलैंड में अभ्यास की अनुमति नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यहां दौरा कर रही खेल टीमों को मिली रियायत के तहत पाकिस्तान की 53 सदस्यीय टीम को 14 दिन के पृथकवास के तीसरे दिन से क्राइस्टचर्च में होटल के भीतर छोटे समूहों में अभ्यास की अनुमति मिल सकती थी ।
यहां दौरा कर रही खेल टीमों को मिली रियायत के तहत पाकिस्तान की 53 सदस्यीय टीम को 14 दिन के पृथकवास के तीसरे दिन से क्राइस्टचर्च में होटल के भीतर छोटे समूहों में अभ्यास की अनुमति मिल सकती थी ।
लेकिन आठ सदस्यों के पॉजिटिव पाये जाने और पहले ही दिन पृथकवास प्रोटोकॉल तोड़ने के बाद न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने वह रियायत वापिस ले ली ।
न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर एशले ब्लूमफील्ड ने कहा कि पाकिस्तानी टीम को यह रियायत नहीं दी जायेगी ।
उन्होंने कहा ,‘‘ मैने हालात पर बड़ी सावधानी से गौर किया है । अभी भी टीम के भीतर एक दूसरे से संक्रमण फैसले की संभावना है ।टीम के भीतर कई पॉजिटिव मामले हैं । कोरोना महामारी से जंग में लोगों की सेहत हमारी प्राथमिकता है , चाहे किसी व्यक्ति की बात हो या टीम की ।’’
यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st T-20: वनडे का हिसाब चुकता उतरेगी टीम इंडिया, इन खिलाडियों पर होगी नज़र.
पाकिस्तानी टीम को 18 दिसंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलनी है ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)