देश की खबरें | संबंध सामान्य करने का वातावरण निर्मित करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है: विदेश मंत्रालय
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण में पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध चाहता है और ऐसे वातावरण का निर्माण करना इस्लामाबाद की जिम्मेदारी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ कामकाज बढ़ाने के भारत के प्रयासों से उसकी ‘पड़ोसी प्रथम की नीति’ परिलक्षित होती है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस सामूहिक बलात्कार के खिलाफ छात्र संगठनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में प्रदर्शन किया.

श्रीवास्तव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “इससे हमारी पड़ोसी प्रथम की नीति का पता चलता है जिसके तहत सरकार हमारे पड़ोसियों के साथ दोस्ताना और लाभकारी संबंध रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”

पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश, म्यांमा, मालदीव और अन्य देशों के साथ संबंधों को विस्तार देने के लिए भारत के प्रयासों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्रीवास्तव ने यह कहा।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: पीएलए के खिलाफ 1967 की कार्रवाई के लिए सेना ने चो ला दिवस मनाया.

उन्होंने कहा, “इन देशों के साथ विकास को लेकर हमारा विस्तृत सहयोग है और हम अधिक संपर्क साधने, उन्नत अवसंरचना और लोगों के बीच संबंध बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं।”

पाकिस्तान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संबंध सामान्य करने के लिए वातावरण बनाने का दारोमदार इस्लामाबाद पर है।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के विषय में, सरकार ने अवगत करा दिया है कि वह आतंक और हिंसा मुक्त वातावरण में पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध चाहती है इसलिए ऐसे वातावरण का निर्माण करना पाकिस्तान की जिम्मेदारी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)