एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान अपने देश में और सीमा पार ‘‘हिंसा की संस्कृति’’ को बढ़ावा दे रहा है : भारत ने संरा में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने अपने देश में और सीमा पार ‘‘हिंसा की संस्कृति’’ को बढ़ावा दिया है और मानवाधिकारों पर उसके ‘‘ खेदजनक’’ रिकॉर्ड तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार वैश्विक समुदाय के लिए ‘‘लगातार चिंता’’ का विषय बना हुआ है।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान अपने देश में और सीमा पार ‘‘हिंसा की संस्कृति’’ को बढ़ावा दे रहा है : भारत ने संरा में कहा

संयुक्त राष्ट्र, 11 सितम्बर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने अपने देश में और सीमा पार ‘‘हिंसा की संस्कृति’’ को बढ़ावा दिया है और मानवाधिकारों पर उसके ‘‘ खेदजनक’’ रिकॉर्ड तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार वैश्विक समुदाय के लिए ‘‘लगातार चिंता’’ का विषय बना हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की काउंसलर पाउलोमी त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'शांति की संस्कृति' पर एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से, हमने पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल द्वारा संयुक्त राष्ट्र मंच का इस्तेमाल भारत के खिलाफ घृणा भाषण देने के लिए करने के एक और प्रयास को देखा।’’

यह भी पढ़े | 9/11 Attack Videos: ट्विन टावर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन से ऐसे टकराये थे हाईजैक किए हुए विमान, देखें तबाही का वो भयावह वीडियो.

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘ यह ऐसे समय में हो रहा है जब पाकिस्तान अपने देश में और सीमा पार हिंसा की संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है।’’

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम की जम्मू-कश्मीर , बाबरी मस्जिद विध्वंस और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की।

यह भी पढ़े | अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक के अमेरिकी परिचालन को बंद या बेचने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाने से किया इनकार.

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान के मानवाधिकारों के खेदजनक रिकॉर्ड और धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार वैश्विक समुदाय के लिए ‘‘लगातार चिंता’’ का विषय बना हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ईशनिंदा कानून का इस्तेमाल हिंदुओं, ईसाइयों और सिखों जैसे धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ उनके मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए किया जाता है।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में महिलाओं और लड़कियों की हालत विशेष रूप से खराब है क्योंकि उनका अपहरण किया जाता है, बलात्कार किया जाता है और उनका धर्मांतरण करके बलात्कारियों से उनकी जबरन शादी करा दी जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2020 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).