एजेंसी न्यूज

अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक के अमेरिकी परिचालन को बंद या बेचने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाने से किया इनकार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की टिकटॉक के लिए उसके अमेरिकी परिचालन को बंद करने या उसे किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की अंतिम तिथि 15 सितंबर से आगे खिसकाने से बृहस्पतिवार को मना कर दिया. उसने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए 100 से अधिक और चीनी ऐप को प्रतिबंध किया है.

अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक के अमेरिकी परिचालन को बंद या बेचने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाने से किया इनकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo by Gage Skidmore, Flickr)

वाशिंगटन, 11 सितंबर: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ने चीन की टिकटॉक के लिए उसके अमेरिकी परिचालन को बंद करने या उसे किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की अंतिम तिथि 15 सितंबर से आगे खिसकाने से बृहस्पतिवार को मना कर दिया. ट्रंप ने पिछले महीने एक कार्यकारी आदेश जारी कर चीनी कंपनी के सामने अपने अमेरिकी परिचालन का मालिकाना हक बदलकर स्थानीय कंपनी को देने या बंद करने के लिए 15 सितंबर तक का वक्त दिया था.

टिकटॉक पर चीन की इंटरनेट कंपनी बाइटडांस का मालिकाना हक है. टिकटॉक छोटे वीडियो साझा करने वाली सोशल मीडिया ऐप है. माइक्रोसॉफ्ट और बाइटडांस के बीच टिकटॉक को खरीदने की बातचीत चल रही है. ट्रंप ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ा रहा हूं. यह 15 सितंबर है. टिकटॉक के लिए आखिरी तारीख में कोई विस्तार नहीं होगा."

यह भी पढ़ें: Facebook Reels: फेसबुक ने शुरू किया इंस्टाग्राम रील्स, टिकटॉक की जगह लेने की कोशिश

एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, "हम देखेंगे कि क्या होता है, या तो यह बंद होगी या वे इसे बेचेंगे." भारत टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश है. उसने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए 100 से अधिक और चीनी ऐप को प्रतिबंध किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2020 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).