देश की खबरें | पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, तीन सेक्टरों में की गोलाबारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तीन सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे।
जम्मू,24अक्टूबर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तीन सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भी इसका समुचित जबाव दिया।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया,‘‘ शाम करीब साढ़े छह बजे (शनिवार को) पाकिस्तान ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे।’’
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका समुचित जवाब दिया और अंतिम खबर मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी चल रही थी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने सांबा जिले के घगवाल सेक्टर के राजपुरियन में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। साथ ही कठुआ जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर के फकीरा और मनयारी में भी गोलीबारी की।
उन्होंने कहा कि राजपुरियन में सीमा पार से गोलीबारी देर रात दो बजे शुरू हुई।
प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स और बीएसएफ के बीच गोलीबारी तड़के 3.45 बजे तक चली।
कठुआ जिले में पाकिस्तानी रेंजरों ने शुक्रवार रात 10.30 बजे गोलीबारी शुरू की जो सुबह 4.30 बजे तक जारी रही।
उन्होंने कहा कि सीमा पार से गोलीबारी में भारत की तरफ से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

