देश की खबरें | पाक सैनिकों ने राजौरी में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, जेसीओ शहीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में बुधवार को सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।
जम्मू, दो सितम्बर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में बुधवार को सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।
पिछले चार दिनों में यह ऐसी दूसरी घटना है। इससे पहले गत 30 अगस्त को जिले के नौशेरा सेक्टर में एक जेसीओ शहीद हो गया था।
यह भी पढ़े | PUBG Ban in India: भारत में लगा पबजी पर प्रतिबंध तो मां-बाप हुए खुश, वहीं युवा हैरान.
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सूबेदार राजेश कुमार ने यह सर्वोच्च बलिदान आज सुबह राजौरी सेक्टर में दिया।’’
प्रवक्ता ने बताया कि सूबेदार कुमार पंजाब के होशियारपुर के कलिचपुर कलोटा गांव के रहने वाले थे और उनके पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार सुबह राजौरी से उनके गृहनगर ले जाया जाएगा।
यह भी पढ़े | इटली के पूर्व पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी कोरोना पॉजिटिव: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
इससे पहले रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने केरी सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। इसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया।
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कर्मी भी हताहत हुए हैं लेकिन इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 01:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

