देश की खबरें | पाक सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास की गोलेबारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास के अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसपर भारतीय सेना ने भी जवाबी प्रभावी कार्रवाई की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जम्मू, 28 जुलाई जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास के अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसपर भारतीय सेना ने भी जवाबी प्रभावी कार्रवाई की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने मंगलवार को लगातार आठवें दिन भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी सैनिकों ने 20 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया, “आज सुबह लगभग 10 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों से भारी गोलाबारी की तथा मोर्टार दागे।’’
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के ही मनकोट और मेंढर सेक्टर के अग्रिम इलाकों और कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की। इस गोलीबारी में एक मवेशी घायल हो गया एवं एक मकान को नुकसान पहुंचा।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी से लगे राजौरी और पुंछ जिलों के अग्रिम इलाकों में गत मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी गोलेबारी की थी। साथ ही, कठुआ जिले के बालाकोटे, सदरबनी, नौशेरा, कस्बा, किरनी, मेंढर, मनकोटे, देगवार, कृष्णघाटी और हीरानगर सेक्टर में सोमवार को गोलेबारी की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

