जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए रणनीति की चर्चा पर पीएजीडी की बैठक शुरू
केंद्र शासित प्रदेश की वर्तमान स्थिति और जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा करने के वास्ते गुपकार घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के नेताओं की बैठक मंगलवार को यहां शुरू हुई..
श्रीनगर, 24 अगस्त: केंद्र शासित प्रदेश की वर्तमान स्थिति और जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा करने के वास्ते गुपकार घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के नेताओं की बैठक मंगलवार को यहां शुरू हुई. बैठक, गठबंधन के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के घर पर पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई. घटक दलों के अध्यक्षों के अलावा बैठक में उनके नेताओं ने भी शिरकत की. आवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष मुजफ्फर शाह ने अब्दुल्ला के घर के बाहर संवाददाताओं को बताया कि बैठक के एजेंडे में अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए चर्चा के अलावा व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाना भी है. यह भी देखे:जम्मू-कश्मीर में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिग, एक जवान शहीद
प्रशासन द्वारा बैठक की अनुमति नहीं देने की खबरों के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किसी लोकतांत्रिक बैठक को इजाजत देने से इनकार नहीं किया जा सकता.
शाह ने कहा, “हम एक लोकतांत्रिक बैठक कर रहे हैं और सरकार हमें इससे रोक नहीं सकती। हर क्षेत्र की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम उनसे संपर्क करेंगे.” इससे पहले गठबंधन के नेता ने कहा था कि यह बैठक पहले हुई बैठकों से अलग होगी. उन्होंने कहा था कि इस बार न केवल घटक दलों के शीर्ष नेताओं को बल्कि मध्य स्तर के नेताओं को भी विचारविमर्श के लिए बुलाया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2021 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

