एजेंसी न्यूज

Lok Sabha Election 2024 Results: हैदराबाद लोकसभा सीट पर ओवैसी 3.15 लाख से अधिक मतों से आगे

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना के हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र में अपराह्न 3 बजकर पांच मिनट पर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार माधवी लता से 3.15 लाख से अधिक मतों से आगे हैं.

Lok Sabha Election 2024 Results: हैदराबाद लोकसभा सीट पर ओवैसी 3.15 लाख से अधिक मतों से आगे
Owaisi- ANI

हैदराबाद, 4 जून : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना के हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र में अपराह्न 3 बजकर पांच मिनट पर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार माधवी लता से 3.15 लाख से अधिक मतों से आगे हैं. मतों की गणना अभी जारी है.

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, ओवैसी को 6,12,842 मत मिले हैं, जबकि माधवी लता को 2,97,031 मत हासिल हुए हैं. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Results: लखीमपुर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की करारी हार, सपा के उत्कर्ष वर्मा ने दी शिकस्त

इस बीच, मलकाजगिरी लोकसभा सीट पर अपराह्न 3 बजकर पांच मिनट तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एटाला राजेंद्र अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की पटनाम सुनीता महेंद्र रेड्डी से 3.23 लाख से ज्यादा मतों से आगे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).