जरुरी जानकारी | ओवीएल को कोलंबिया की परियोजना में मिला बड़ा तेल-स्रोत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय कंपनी ओएनजीसी विदेश लि. को मध्य अमेरिकी देश कोलंबिया की लानोस बेसिन परियोजना मे खनिज तेल का एक बड़ा भंडार मिला है।
नयी दिल्ली, पांच दिसंबर भारतीय कंपनी ओएनजीसी विदेश लि. को मध्य अमेरिकी देश कोलंबिया की लानोस बेसिन परियोजना मे खनिज तेल का एक बड़ा भंडार मिला है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने लानोस बेसिन के ब्लाक सीपीओ-5 के एक कूएं इंडिको-2 की खुदायी में तेल का भंडार पया है।
यह भी पढ़े | Mika Singh ने कंगना रनौत की देश भक्ति पर उठाया सवाल, कहा-आप एक्टिंग करो ना यार.
ओएनजीसी विदेश सरकारी क्षेत्र की तेल उत्खनन कंपनी ओएनजीसी की अनुषंगी है और विदेश में तेल खोज व उत्खनन के ठेके लेती है।
कोलंबिया की इस परियोजना में ओएनजीसी विदेश 70 प्रतिशत की हिस्सेदार है। इसमें बाकी हिस्सेदारी जीयोपार्क लि. के पास है जो लातीनी अमेरिकी क्षेत्र में तेल/गैस का कारोबार करती है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां लाखों कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा, 1 जनवरी 2021 से मिलेगा फायदा.
इंडिको-2 में परीक्षण के दौरान प्रति दिन 6,300 बैरल की दर से तेल की प्राप्ति की गयी। इस कूएं का अभी और मूल्यांकन किया जा रहा है। ओवीएल ने इस ब्लाक में चौथी जगह तेल स्रोत की खोज की है, जिसका वाणिज्यिक दोहन किया जा सकता है।
ओएनजीसी विदेश की कोलंबिया में खोज कार्य के लिए सात तेल/गैस प्रखंडों में हिस्सेदारी है। इनके अलवा यह साझा कंपनी मानसरोवर एनर्जी कोलंबिया लि. में बराबर की हिस्सेदारी के साथ दो ऐसे ब्लाक में भी हिस्सेदार है, जहां से तेल/गैस निकासी हो रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)