देश की खबरें | राजस्थान में 233 किलोग्राम से अधिक अफीम जब्त, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने राजस्थान से लगभग 234 किलोग्राम अफीम जब्त की और मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 जुलाई मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने राजस्थान से लगभग 234 किलोग्राम अफीम जब्त की और मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट समर्थक विधायकों ने कहा, हम दिल्ली में हैं, हमें नहीं बनाया गया है बंधक, बीजेपी से कोई संपर्क नहीं.

राज्य के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित शादी गांव से 19 जुलाई को मादक पदार्थ जब्त किया गया।

एनसीबी के उप निदेशक (ऑपरेशन) के पी एस मल्होत्रा ने दिल्ली में कहा, “जोधपुर की जोनल इकाई ने आर लाल नामक व्यक्ति के आवास पर छापा डालकर 233.97 किलोग्राम अफीम बरामद की। भीलवाड़ा जिले के एक अन्य व्यक्ति एम के धाकड़ को भी गिरफ्तार किया गया है।”

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि एजेंसी ने मामले के संबंध में एक वाहन भी जब्त किया।

उन्होंने कहा, “इस साल अभी तक यह सर्वाधिक मात्रा में जब्त की गई अफीम है। आरंभिक जांच में पता चला है कि अफीम को चित्तौड़गढ़ के वैध खेती क्षेत्र से लाया गया था और इसे जोधपुर ले जाया जा रहा था।”

मल्होत्रा ने कहा कि मादक पदार्थ मध्य प्रदेश और राजस्थान स्थित तस्करों का था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\