Mahatma Gandhi Death Anniversary: महात्मा गांधी के आदर्शों को और लोकप्रिय बनाा हमारा सामूहिक प्रयास- प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके आदर्श विचारों को और अधिक लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास है.
नयी दिल्ली, 30 जनवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके आदर्श विचारों को और अधिक लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास है. महात्मा गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है.
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं. उनके आदर्श विचारों को और अधिक लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास है.’’ यह भी पढ़ें : Mahatma Gandhi Death Anniversary: महात्मा गांधी ने की थी 17 बार भूख हड़ताल, 18 बार गए थे जेल, 5 बार हुई थी हत्या की कोशिश- जानें कुछ रोचक बातें
उन्होंने कहा, ‘‘आज शहीद दिवस पर उन सभी महान लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने वीरतापूर्वक हमारे देश की रक्षा की. उनकी सेवा और बहादुरी हमेशा याद की जाएगी.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2022 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

