विदेश की खबरें | ऑस्कर पुरस्कार विेजेता अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का 104 साल की आयु में निधन

न्यूयॉर्क की प्रचारक लीजा गोल्बर्ग ने बताया कि हैविलैंड ने रविवार शाम को पेरिस स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। वह ऑस्कार पुरस्कार विजेता जोन फोंटेन की बहन थी।

हैलीवैंड ने “ गोन विद विंड“ में नजर आई थी। यह फिल्म 1939 में आई थी। वह इस फिल्म की आखिरी जीवित कलाकार थी। उन्होंने 1940 के दशक में हॉलीवुड की अनुबंध व्यवस्था को चुनौती दी थी।

यह भी पढ़े | आतंकवादी संगठनों के पाकिस्तानी आकाओं के नाम अब भी काली सूची में शामिल नहीं: UN रिपोर्ट.

अपने छह दशक के करियर में हैविलैंड ने अलग-अलग किरदार निभाएं।

वह स्टूडियो युग की आखिरी शीर्ष कलाकारों में शामिल थी।

यह भी पढ़े | अमेरिका: टेक्सास पहुंचा इस साल का पहला अटलांटिक तूफान, बाढ़ की आशंका.

हैविलैंड का जन्म एक जुलाई 1916 में तोक्यो में ब्रिटिश पेटेंट अटॉर्नी के यहां हुआ था।

जब वह तीन साल की थी, उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उनकी मां उन्हें और उनकी बहन जोन को कैलिफोर्निया ले आई थी।

हैविलैंड ने दो शादियां की थी, लेकिन दोनों बार उनका तलाक हो गया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)