इस घटना के लिए कौन दोषी है, इसे लेकर राष्ट्रपति और शहर के मेयर के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।
प्रदर्शनकारी लोक सुरक्षा की एक इमारत के बाहर रविवार रात प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए थे। पुलिस ने इसे गैरकानूनी सभा घोषित कर दिया और कई लोगों को यह कहते हुए हिरासत में लिया कि प्रदर्शनकारियों को हथियार फेंकते हुए देखा गया।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: UAE में कोरोनावायरस के 362 नए मामले, खेला जाना है आईपीएल.
ट्रंप के शहर के मेयर और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता टेड व्हीलर को “बेवकूफ” कहने और शहर में अव्यवस्था फैलने देने का आरोप लगाने के बाद, साफ तौर पर गुस्साए मेयर ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रपति का सीधे-सीधे नाम लेते हुए उनपर हमला बोला।
व्हीलर ने कहा, “यह हमारे अति उत्कृष्ट ट्रंप हैं। राष्ट्रपति जी आप कैसे सोच सकते हैं कि इस तरह की टिप्पणी, किसी भी तरह से मददगार हो सकती है? यह आक्रामक रवैया है, सहयोग का नहीं। मैंने निश्चित तौर पर सहयोगपूर्ण तरीके से इसे हल करने की कोशिश की, जब मैंने पहले कहा था कि आप अपनी जिम्मेदारी निभाएं और मुझे मेरी जिम्मेदारी निभाने दीजिए और फिर हम दोनों को ही जवाबदेही लेनी होगी।”
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या हुई 134, बचाव और राहत अभियान जारी.
उन्होंने कहा, “चलिए साथ काम करते हैं..हम बदलाव के लिए इसकी कोशिश क्यों नहीं करते हैं?”
यह प्रेस वार्ता पोर्टलैंड में 24 घंटे तक रही अव्यवस्था के बाद हुई जो शनिवार शाम शुरू हुई थी जब ट्रंप समर्थकों से लदे करीब 600 वाहन शहर से होकर गुजरे और उनका सामना विरोधियों से हो गया। काफिले के शहर से गुजरने के 15 मिनट बाद दक्षिणपंथी समूह ‘पैट्रियट प्रेयर’ के एक समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY