देश की खबरें | अंडमान में ऑप्टिकल फाइबर केबल परियोजना जीवन को आसान बनाने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता की प्रतीक: नड्डा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार को कहा कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह को देश के अन्य हिस्सों के साथ जोड़ने तथा बेहतर संचार सुविधा स्थापित करने के लिये चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच समुद्र में आप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) की परियोजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन करना लोगों के जीवन को आसान बनाने की उनकी प्रतिबद्धता का ‘‘प्रतीक’’ है।

नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच समुद्र के भीतर बिछाये गये आप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) की परियोजना का उद्घाटन करके प्रधानमंत्री ने अंडमान निकोबार के लोगों के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से उनके आवास पर मुलाकात की : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अड़मान निकोबार द्वीपसमूह को शेष देश के साथ तीव्र गति के आप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ने की परियोजना का उद्घाटन करते हुये देश में जलमार्गों और बंदरगाहों के नेटवर्क को मजबूत और व्यापक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत खुद को वैश्विक विनिर्माण, वैश्विक आपूर्ति और मूल्य श्रृंखला के बड़े केन्द्र के रूप में स्थापित करने में जुटा है।

यह भी पढ़े | Former President of India Pranab Mukherjee Tests Positive for COVID-19: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी.

गहरे समुद्र की तलहटी में बिछाई गई करीब 2,300 किलोमीटर लंबी यह केबल पोर्ट ब्लेयर के साथ ही क्षेत्र के अन्य द्वीपों, स्वराज दीप (हैवलॉक), लिटिल अंडमान, कार निकोबार, कामोरता, ग्रेट निकोबार, लांग आईलैंड और रंगट को भी इस ब्राडबैंड सुविधा से जोड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)