देश की खबरें | विपक्ष का इकलौता काम देशहित में लिए जाने वाले फैसलों का विरोध करना रह गया: कैलाश चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने नए कृषि कानूनों की वकालत करते हुए बुधवार को विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि उसके पास एक ही काम रह गया है और वह है नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा देशहित में लिए जाने वाले किसी भी फैसले का विरोध करना।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने नए कृषि कानूनों की वकालत करते हुए बुधवार को विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि उसके पास एक ही काम रह गया है और वह है नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा देशहित में लिए जाने वाले किसी भी फैसले का विरोध करना।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री चौधरी ने पंजाब के संगरूर और बरनाला जिलों में स्थानीय मीडिया को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि नए कृषि कानून किसानों को अपनी उपज कहीं भी बेचने और बेहतर मुनाफा पाने की आजादी देंगे।

यह भी पढ़े | दिल्ली में प्रदूषण से निपटने में जुटी केजरीवाल सरकार, सत्येंद्र जैन ने NCR में चल रहे 11 थर्मल पॉवर प्लांट को बंद करने के लिए केंद्र सरकार को लिखा पत्र.

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल किसानों को ‘गुमराह’ करने के प्रयास कर रहे हैं।

चौधरी ने कहा, ‘‘आज कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के पास एक ही काम रह गया है और वह है देशहित में लिए गए किसी भी फैसले का विरोध करना। चाहे यह संशोधित नागरिकता कानून हो, अनुच्छेद 370 और तीन तलाक (खत्म करना) हो...अब वे इन तीन नए कानूनों का विरोध कर रहे हैं। यह उनकी आदत बन गया है।’’

यह भी पढ़े | Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने इस खास अंदाज में दी बधाई, पूर्व क्रिकेटर ने ऐसे दिया जवाब.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था, वह पूरा करके दिखाया।

चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किसानों को ‘उकसाने’ का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘विपक्ष के कुछ नेता हैं जो स्वयं को राष्ट्रीय नेता मानते हैं और ट्रेक्टरों पर बैठते हैं। मैं भी किसान रहा हूं लेकिन कुशन लगे ट्रेक्टर मैंने पहले कभी नहीं देखे। वे ऐसे ट्रेक्टरों पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\