देश की खबरें | कृषि कानूनों के विरोध से कांग्रेस का ‘दोहरा चरित्र’ उजागर हुआ: पोखरियाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘‘निशंक’’ ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस द्वारा कृषि कानूनों का विरोध करने से उसका ‘‘दोहरा चरित्र’’ उजागर हुआ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, तीन अक्टूबर केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘‘निशंक’’ ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस द्वारा कृषि कानूनों का विरोध करने से उसका ‘‘दोहरा चरित्र’’ उजागर हुआ है।

उन्होंने कांग्रेस को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र में की गई उनकी उस प्रतिबद्धता को याद दिलाया कि यदि वह सत्ता में आये तो कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) अधिनियम को रद्द करेंगे और कृषि व्यापार को प्रतिबंधों से मुक्त रखा जायेगा। उन्होंने पूछा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को कृषि कानूनों के माध्यम से ‘‘मजबूत’’ किए जाने पर पार्टी को क्या परेशानी है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Polls 2020: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट बंटवारे को लेकर हंगामा, VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी गठबंधन से हुए अलग.

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में कृषि उपज बाजार समिति अधिनियम को रद्द करने की बात कही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब जब केन्द्र सरकार ने किसानों को मजबूत बनाने के लिए अधिनियम में संशोधन किया है तो कांग्रेस उन्हें गुमराह कर रही है।’’

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Health Update: राम विलास पासवान की तबीयत बिगड़ने के चलते LJP की संसदीय बोर्ड की बैठक स्थगित, बेटे चिराग अस्पताल के लिए हुए रवाना.

पोखरियाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब जब केन्द्र द्वारा किसानों को मजबूत करने के उद्देश्य से कदम उठाये जा रहे है तो कांग्रेस को परेशानी हो रही है।

केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर नये कानूनों के बारे में ‘‘झूठ फैलाने और किसानों को गुमराह’’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी किसानों के प्रति सहानुभूति रखती है, जैसा कि वह दावा करती है, तो उसे यह बताना चाहिए कि उसने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू क्यों नहीं किया था जिसे आखिरकार मोदी सरकार ने लागू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड