एजेंसी न्यूज

हरियाणा के मंत्री अनिल विज के पांव धुलवाने वाली तस्वीर पर विपक्ष ने उठाए सवाल

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की दो तस्वीरों को लेकर विवाद हो रहा है और विपक्ष इन तस्वीरों को लेकर मंत्री पर निशाना साध रहा है.

हरियाणा के मंत्री अनिल विज के पांव धुलवाने वाली तस्वीर पर विपक्ष ने उठाए सवाल
अनिल विज (Photo Credits: ANI)

जींद,15 नवंबर : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की दो तस्वीरों को लेकर विवाद हो रहा है और विपक्ष इन तस्वीरों को लेकर मंत्री पर निशाना साध रहा है. जिन तस्वीरों को लेकर विवाद हो रहा है उनमें से एक तस्वीर में कुछ लोग सोफे पर बैठे विज के पांव धोते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में यही लोग मंत्री के सामने खाने की मेज पर अनेकों प्रकार के व्यंजनों के साथ हाथ जोडें खड़े है. कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्रोई ने ये फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “ये महाशय तो भाजपा के मंत्री है.

अंधेर नगरी चौपट राज, मत भूलो एक दिन नहीं रहेगा ये तख़्तों ताज! कभी टंकियों पर उछलकूद करने वाले वोट देने वाली जनता का मान-सम्मान सब भूल गए आज! घमंड में रावण का भी हो गया था नाश, ये बात सुन लो मेरी आज.” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “कंगना के बाद इन पैर धोने वालों को भी पद्मश्री मिलना चाहिए.” यह भी पढ़ें : Kashmir: आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू

इसी फोटो पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टूटेजा ने भी मंत्री अनिल विज व फोटो में मौजूद लोगों पर कटाक्ष किया और कहा कि वह हैरान है कि आज भी इस प्रकार के लोग है जो भगवान की तरह किसी व्यक्ति के पांव धो रहे है और खाने की मेज पर सैंकडों प्रकार का खाना लगाकर हाथ जोड़े खड़े है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2021 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).