देश की खबरें | काले रंगे के झोले के साथ विपक्षी दलों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी गठबंधन ‘ इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस ’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर मंगलवार को काले रंगे के झोले लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
नयी दिल्ली , 10 दिसंबर विपक्षी गठबंधन ‘ इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस ’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर मंगलवार को काले रंगे के झोले लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस , राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कुछ अन्य दलों के सांसदों ने संसद भवन के ‘ मकर द्वार ’ के निकट एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए और जवाबदेही तय किए जाने की मांग की।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
विपक्षी सदस्यों ने ‘ मोदी अदाणी एक हैं ’ और ‘ प्रधानमंत्री सदन में आओ , प्रधानमंत्री जवाब दो ’ के नारे लगाए।
विपक्षी सांसदों ने काले रंग के झोले ले रखे थे उन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी की तस्वीर थी तथा ‘ मोदी अदाणी भाई भाई ’ लिखा हुआ था।
तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इस विरोध प्रदर्शन से दूर रहीं।
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि ‘ इंडिया ’ गठबंधन बिखर गया है।
हालांकि सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव का कहना है कि गठबंधन में सबकुछ ठीक है।
विरोध प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने लोकसभा के कांग्रेस सदस्यों के साथ बैठक कर संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र की रणनीति पर चर्चा की।
रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों में अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी और कंपनी के अन्य अधिकारियों पर अमेरिकी अभियोजकों द्वारा अभियोग लगाए जाने के बाद कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल संयुक्त संसदीय समिति से आरोपों की जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने हाल ही में इस मामले को लेकर उद्योगपति गौतम अदाणी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।
अदाणी समूह ने सभी आरोपों को आधारहीन बताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2024 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

