देश की खबरें | राजस्थान में ऑनलाइन श्रमिक ‘एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज’ शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में श्रमिकों व उद्योगों की सहूलियत के लिए एक विशेष पोर्टल तथा ऑनलाइन श्रमिक एम्प्लॉमेंट एक्सचेंज की शुक्रवार को शुरुआत की गई।

जियो

जयपुर, पांच जून राजस्थान में श्रमिकों व उद्योगों की सहूलियत के लिए एक विशेष पोर्टल तथा ऑनलाइन श्रमिक एम्प्लॉमेंट एक्सचेंज की शुक्रवार को शुरुआत की गई।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य लॉकडाउन के बाद बेरोजगार हुए श्रमिकों को काम दिलाने में तथा उद्योगों को सुगमता से श्रमिक उपलब्ध कराने में मदद करना है।

यह भी पढ़े | गुजरात: भगवान जगन्नाथ की 'जल यात्रा' आज अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में आयोजित की गई : 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इसकी शुरुआत की। पोर्टल राजकौशल व ऑनलाइन एक्सचेंज सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग ने तैयार किए हैं। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बीते दिनों कोरोना संक्रमण के कारण बड़ी संख्या में प्रदेश से श्रमिकों के पलायन तथा प्रवासी श्रमिकों के आगमन को देखते हुए ऑनलाइन लेबर एक्सचेंज बनाने के निर्देश दिए थे।

प्रमुख शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी अभय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद मात्र दो सप्ताह में ही यह पोर्टल तैयार किया गया है। आवश्यकता को देखते हुए जल्द ही इस पोर्टल मोबाइल ऐप संस्करण भी लाया जाएगा।

यह भी पढ़े | तिरुवनंतपुरम: महिला को जबरन शराब पिलाकर सामूहिक बलात्कार, पति समेत 5 गिरफ्तार.

शासन सचिव श्रम डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि इस पोर्टल में 12 लाख प्रवासी श्रमिकों के साथ ही नियोजन कार्यालयों तथा भवन व अन्य संनिर्माण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों, आरएसएलडीसी तथा आईटीआई में प्रशिक्षित कुल 53 लाख से अधिक श्रमिकों और जनशक्ति का डाटा शामिल किया गया है। साथ ही करीब 11 लाख से अधिक नियोक्ताओं को भी इस पर पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा कोई भी श्रमिक इस पोर्टल पर स्वयं का पंजीकरण करा सकता है।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, उद्योग राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता राज्यमंत्री अशोक चांदना, आयोजना जनशक्ति राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\