एजेंसी न्यूज

ONGC कर्मी ने पढ़ाई में खराब प्रदर्शन को लेकर दो बेटों की हत्या कर आत्महत्या की

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के 37 वर्षीय कर्मी ने कथित तौर पर ‘खराब शैक्षणिक प्रदर्शन’ के कारण अपने दो बेटों की हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

ONGC कर्मी ने पढ़ाई में खराब प्रदर्शन को लेकर दो बेटों की हत्या कर आत्महत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर

काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), 15 मार्च : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के 37 वर्षीय कर्मी ने कथित तौर पर ‘खराब शैक्षणिक प्रदर्शन’ के कारण अपने दो बेटों की हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि बच्चों के पिता वी. चंद्र किशोर ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कथित तौर पर सात साल और छह साल के अपने दो बेटों को पानी की बाल्टी में डुबोकर मार डाला, क्योंकि वह उनके शैक्षणिक प्रदर्शन से निराश था. यह भी पढ़ें : प्रौद्योगिकी विकास से खोज में तेजी आ रही, विचार और सत्यापन के बीच का अंतर कम हो रहा: नटराजन

अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘किशोर ने अपने बेटों की हत्या उनके खराब शैक्षणिक प्रदर्शन के कारण की, क्योंकि उसे डर था कि अगर वे पढ़ाई में अव्वल नहीं आए तो उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में संघर्ष करना पड़ेगा और कष्ट सहना पड़ेगा. यह विचार सहन न कर पाने के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2025 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).