खेल की खबरें | मेंडिस की गाड़ी से दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, गिरफ्तार

कोलंबो, पांच जुलाई श्रीलंका के क्रिकेटर कुसाल मेंडिस को रविवार को गिरफ्तार किया गया जब उनकी गाड़ी से टकराकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई।

यह दुर्घटना कोलंबो के उपनगर पनादुरा की ओल्ड गॉल रोड पर हुई जिसमें 64 साल के साइकिल सवार की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | ENG vs WI 1st Test Match 2020: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की, बेन स्टोक्स को मिली टीम की कमान.

मेंडिस को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा जबकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मेंडिस की कार ने साइकिल सवार को टक्कर मारी जो गोकारेला का रहने वाला था।

यह भी पढ़े | बेटी ओलंपिया के साथ जोड़ी बनाकर प्रैक्टिस करने उतरी सेरेना विलियम्स.

दुर्घटना में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने क्रिकेटर की एसयूवी को जब्त कर लिया है और जांच कर रही है कि कहीं वह नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा था।

पच्चीस साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मेंडिस ने 44 टेस्ट और 76 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। वह राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे जिसने कोविड-19 लॉकडाउन के बाद ट्रेनिंग शुरू की है।

श्रीलंका के स्पिनर कौशल लोकुराची को भी 2003 में महिला राहगीर को गाड़ी से टक्कर मारने पर चार साल की जेल की निलंबित सजा मिली थी।

महामारी के कारण श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रद्द हो गए हैं जिसमें भारत का श्रीलंका दौरा भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)