देश की खबरें | मणिपुर में बराक नदी पर स्थित बेली पुल ध्वस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंफाल, एक नवंबर मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में रेत लदे एक ट्रक के गुजरने के दौरान बराक नदी पर स्थित ‘बेली पुल’ के ध्वस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

उल्लेखनीय है कि ‘बेली पुल’ पूरी तरह से इस्पात का बना होता है, जिसका विशेषकर सैन्य अभियानों में इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: नोएडा के रेस्टोरेंट से किया शाकाहारी खाना आर्डर, मिला मांसाहारी, कार्रवाई की मांग.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे ताओबाम गांव में इरांग बेली पुल ध्वस्त हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब दस पहिया ट्रक पुल से गुजर रहा था, तब यह ध्वस्त हो गया। ट्रक नगालैंड के दीमापुर से रेत लेकर जा रहा था। पुल ध्वस्त हो जाने से ट्रक नदी में गिर गया।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चिराग पासवान ने JDU और RJD पर कसा तंज, बोले- 30 साल से सरकार में रहने वालें नौकरी देने की बात कह रहे हैं.

पुलिस अधिकारी के अनुसार ट्रक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। बाद में स्थानीय लेाग, पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के जवान बचाव कार्य में जुट गये।

पुल के ध्वस्त हो जाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर यातायात बाधित हो गया। यह राजमार्ग जरीबाम जिले को इंफाल से जोड़ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)