विदेश की खबरें | मिनियापोलिस में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, 11 लोग घायल

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मिनियापोलिस पुलिस ने पहले कहा था कि 10 लोगों को गोली मारी गई है और उन्हें ‘‘गंभीरता के अलग-अलग स्तर की चोटें’’ आयी हैं, लेकिन बाद में पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की जानकारी दी।

यह भी पढ़े | COVID-19 Pandemic Worldwide Update: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 87 लाख के पार, महामारी से 4.63 लाख से अधिक की हुई मौत.

मारे गए व्यक्ति की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है और फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी के इस मामले में किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं।

मिनियापोलिस पुलिस ने शुरुआत में एक ट्वीट करते हुए लोगों को अपटाउन मिनियापोलिस इलाके में न जाने की सलाह दी थी। इस इलाके में कई बार एवं रेस्तरां हैं।

यह भी पढ़े | ब्रिटेन: रीडिंग शहर में चाकू हुआ हमला, तीन की मौत और कई घायल.

सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में एक थिएटर और एक अन्य दुकान की खिड़कियों पर गोलियों के निशान लगे दिखाई दे रहे हैं।

फेसबुक पर पोस्ट किए गए लाइव वीडियो में लोगों के चीखने की आवाजें सुनी जा सकती हैं। फुटपाथ पर पड़े पीड़ितों के आस-पास कुछ लोग एकत्रित दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारी साइकिलों पर आते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल ले जाए जाने के बाद फुटपाथ पर खून के छीटें देखे जा सकते हैं।

यह इलाका मिनियापोलिस वाणिज्यिक क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित है, जहां मिनियापोलिस पुलिस की हिरासत में 25 मई को जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दंगे भड़क उठे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)