एजेंसी न्यूज

ब्रिटेन: रीडिंग शहर में चाकू हुआ हमला, तीन की मौत और कई घायल

ईस्ट इंग्लैंड पार्क के दक्षिण में स्थित रीडिंग शहर के सेंट्रल पार्क में शनिवार शाम चाकू से किए गए कई हमलों में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है और कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आतंकवाद निरोध दस्ते के अधिकारी भी इस जांच में शामिल हो गए हैं. विपक्षी लेबर पार्टी के नेता केर स्टार्मर ने कहा कि यह हमला बहुत चिंतित करने वाला है.

ब्रिटेन: रीडिंग शहर में चाकू हुआ हमला, तीन की मौत और कई घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

लंदन, 21 जून:  ईस्ट इंग्लैंड पार्क के दक्षिण में स्थित रीडिंग शहर के सेंट्रल पार्क में शनिवार शाम चाकू से किए गए कई हमलों में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है और कई लोग घायल हो गए.

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आतंकवाद निरोध दस्ते के अधिकारी भी इस जांच में शामिल हो गए हैं. ऐसी खबरें हैं कि हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई है और लिबियाई मूल के माने जा रहे एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया है. हालांकि इन खबरों की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है. थेम्स वैली की पुलिस ने एक बयान में कहा, "कई लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है."

बयान में कहा गया, "रीडिंग के फोरबरी गार्डन्स में पुलिस ने घेराबंदी कर दी है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. हम लोगों से इस वक्त उस इलाके में जाने से बचने को कह रहे हैं." ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि, "रीडिंग की भयावह घटना से प्रभावित हुए सब लोगों के प्रति उनकी सहानुभूति है." उन्होंने कहा, "वह मौके पर पहुंचे आपात सेवा कर्मियों के शुक्रगुजार हैं." ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने घटना के फौरन बाद गहरी चिंता व्यक्त की.

यह भी पढ़ें: अमेरिका का चीन पर बड़ा हमला, कहा- एनाकोंडा की तरह देशों को अपनी गिरफ्त में फंसा रहा है ड्रैगन

उन्होंने कहा, "रीडिंग में हुई घटना की खबरें सुनकर बेहद चिंतित हूं. मौके पर पहुंचे पुलिस एवं आपात कर्मियों समेत घटना में शामिल हर किसी के प्रति उनकी सहानुभूति है." सोशल मीडिया पर प्रत्यक्षदर्शियों की तरफ से बताया जा रहा है कि पराचिकित्सक और पुलिसकर्मी पार्क में कई घायल लोगों की देखभाल कर रहे हैं जहां यह घटना हुई. इस खबर से कुछ देर पहले ही इलाके में नस्लवाद विरोधी ब्लैक लाइव्स मैटर प्रदर्शन हुआ था. पुलिस का कहना है कि अब तक ऐसी कोई खबर नहीं है कि यह घटना किसी तरह के प्रदर्शन से जुड़ी हुई है.

थेम्स वैली पुलिस ने ट्विटर पर दिए बयान में कहा, "ऐसे कोई संकेत नहीं है कि यह घटना ब्लैक लाइव्स मैटर प्रदर्शन से जुड़ी हुई है जो आज रीडिंग में हुआ था." कुछ खबरों के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी को एक संदिग्ध को जमीन पर गिरा कर उसे हिरासत में लेते देखे गया है. विपक्षी लेबर पार्टी के नेता केर स्टार्मर ने कहा कि यह हमला बहुत चिंतित करने वाला है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).