फरीदाबाद, नौ अक्टूबर हरियाणा के फरीदाबाद में पिछले दो दिनों से जारी लगातार बारिश से सड़क पर भारी मात्रा में एकत्र हुए पानी में डूबने से एक व्यक्ति की कथित तौर पर मौत हो गई।
फरीदाबाद में बारिश के कारण कई इलाकों की मुख्य सडक़ों के अलावा कई गली-मोहल्ले जलभराव के कारण दरिया का रूप ले चुके हैं।
रविवार को एक व्यक्ति की लाश सड़क पर एकत्र पानी में उतराया मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में उपेंद्र किराए के मकान में रहते थे। शनिवार रात वह बाइक लेकर घर से निकले थे, लेकिन रविवार सुबह सेक्टर 21 सी में उनका शव पानी पर उतराया मिला।
उनकी बाइक पास में ही पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि सडक़ पर पानी भरे होने के कारण उपेंद्र बाइक सहित गिर पड़े और इसके बाद उठ नहीं पाए होंगे, जिससे पानी में डूबकर उनकी मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बाया कि मृतक उपेंद्र की उम्र 45 साल थी और वह गैलन कंपनी आईएमटी, बल्लभगढ़ में नौकरी करता था, लेकिन वह मेवला महाराजपुर में रहता था।
मृतक के बेटे मनीष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपकर भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत कार्यवाही की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY