जरुरी जानकारी | हर तीन में से एक भारतीय देखते हैं ऑनलाइन वीडियो: गूगल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हर तीन भारतीय में से एक औसतन रोज एक घंटे से अधिक ऑनलाइन वीडियो देखता है। गूगल की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

नयी दिल्ली, चार जून हर तीन भारतीय में से एक औसतन रोज एक घंटे से अधिक ऑनलाइन वीडियो देखता है। गूगल की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन वीडियो के हिसाब से 54 प्रतिशत के साथ सबसे ऊपर हिंदी है। इसके बाद अंग्रेजी (16 प्रतिशत), तेलुगु (7), कन्नड़ (6), तमिल (5) और बांग्ला (3 प्रतिशत) का स्थान है।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भारत में अलग-अलग क्षेत्रों, जनसांख्यिकी और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के ऑनलाइन वीडियो देखने वालों की संख्या बढ़कर 50 करोड़ हो जाने का अनुमान है।

गूगल ने रिपोर्ट में कहा कि भारत में ऑनलाइन वीडियो देखने वाले लोगों का करीब 37 प्रतिशत ग्रामीण इलाके का है।

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

गूगल की यह रिपोर्ट ‘अंडरस्टैंडिंग इंडियाज ऑनलाइन वीडियो व्यूअर’ 6,500 से अधिक लोगों के बीच सर्वे पर आधारित है। उनमें से लगभग 73 प्रतिशत लोग 15-34 वर्ष के बीच के थे।

यह पाया गया कि ऑनलाइन वीडियो देखने का औसत दैनिक समय 67 मिनट है।

रिपोर्ट में कहा गया, "यहां तक कि नये इंटरनेट उपयोगकर्ता रोजाना औसतन 56 मिनट ऑनलाइन वीडियो देख रहे हैं ... लगभग चार प्लेटफॉर्म नियमित रूप से उपयोग किये जाते हैं और तीन अन्य प्लेटफॉर्म कभी-कभी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड