देश की खबरें | दिल्ली में एक नवंबर से कोविड-19 के एक लाख नये मामले, 1,200 लोगों की मौत, 94,000 लोग ठीक हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक नवंबर से 16 नवंबर के बीच कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक नये मामले दर्ज किये गये और करीब 1,200 संक्रमितों की मृत्यु हो गयी, वहीं करीब 94,000 रोगी इस अवधि में संक्रमण से उबरने में सफल रहे। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।
नयी दिल्ली, 17 नवंबर दिल्ली में एक नवंबर से 16 नवंबर के बीच कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक नये मामले दर्ज किये गये और करीब 1,200 संक्रमितों की मृत्यु हो गयी, वहीं करीब 94,000 रोगी इस अवधि में संक्रमण से उबरने में सफल रहे। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।
आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक संक्रमण के 41,316 मामले सामने आए और 563 संक्रमितों की मृत्यु हो गयी, वहीं वायरस से 45,056 लोग स्वस्थ हुए। वहीं 16-31 अक्टूबर तक संक्रमण के 65,675 मामले सामने आए और 587 लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी। इसी अवधि में 54,974 रोगी संक्रमण से उबरे।
राष्ट्रीय राजधानी में 28 अक्टूबर से कोरोना वायरस के मामलों में अचानक इजाफा देखा गया है। उस दिन पहली बार संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 5,000 से अधिक हो गयी और 11 नवंबर को रोजाना के मामलों की संख्या 8,000 के पार चली गयी।
दिल्ली में 12 नवंबर को संक्रमण से 104 लोगों की मृत्यु हो गयी जो पांच महीने से अधिक समय में संक्रमण से एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अब तक कोरोना वायरस के 1,01,070 मामले सामने आए हैं।
दिल्ली में एक से 16 नवंबर के बीच 1,202 संक्रमितों की मौत हुई, वहीं 93,885 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
दिल्ली में एक नवंबर को संक्रमण के 5,664 मामले सामने आये थे जो 11 नवंबर को बढ़कर 8,593 हो गये। यह एक दिन में संक्रमण के मामलों का आज तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।
राष्ट्रीय राजधानी में 12 नवंबर को 7,053 मामले; 13 नवंबर को 7,802; 14 नवंबर को 7,340; 15 नवंबर को 3,235 और 16 नवंबर को 3,797 मामले सामने आए।
दिल्ली में 11 से 16 नवंबर के बीच रोजाना संक्रमण से मौत के 85; 104; 91; 96; 95 और 99 मामले सामने आए।
इसी तरह 15 नवंबर को 7,606 कोविड-19 रोगी स्वस्थ हुए जो इस महीने एक दिन में संक्रमणमुक्त हुए लोगों की सर्वाधिक संख्या है।
बुधवार को 7,264 लोग संक्रमण से उबरे, वहीं बृहस्पतिवार को 6,462 लोग ठीक हो गए। 13-16 नवंबर के बीच रोजाना स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या क्रमश: 6,498; 7,117; 7,606 और 3,560 रही।
दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 3,797 नये मामले सामने आए और राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.89 लाख पहुंच गयी है। वहीं राजधानी में संक्रमण से एक दिन में 99 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 7,713 हो गयी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्र सरकार से राजधानी के उन बाजारों में लॉकडाउन लगाने के अधिकार मांगे जो कोविड-19 के अति प्रभावित क्षेत्र के तौर पर उभर सकते हैं। उन्होंने विवाह समारोहों में अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने के आदेश को वापस लेने का फैसला किया।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने उप राज्यपाल अनिल बैजल को प्रस्ताव भेजा है कि विवाह समारोहों में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति हो।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2020 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

