मुजफ्फरनगर (उप्र), 28 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच पैसे को लेकर हुए एक विवाद में 26 वर्षीय व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Covid-19 Vaccine Availability: कोरोना की वैक्सीन कब होगी उपलब्ध के सवाल पर अदार पूनावाला ने दिया ये जवाब.
उन्होंने कहा कि घटना मंसूरपुर पुलिस थानांतर्गत पुरबालियान गांव में हुई।
क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि झगड़े में विपिन कुमार की मौत हो गई और उसी पक्ष के अंकित और धनसेठ घायल हो गए।
यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और सूरजपुर जिले जल संरक्षण में अव्वल, केंद्र सरकार देगी अवार्ड.
पुलिस ने कहा कि दोनों गुटों ने एक दूसरे पर असलहों और पत्थरों से हमला किया।
सिंह ने कहा कि झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है तथा अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY