देश की खबरें | सुशांत मामले में ऑनलाइन फर्जी खबरें फैलाने को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह सितंबर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फर्जी खबरें फैलाने वाली और महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने वाली वीडियो यूट्यूब पर डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुंबई पुलिस की साइबर शाखा ने आरोपी उमर सर्वांग्या के खिलाफ कार्रवाई की है। यह पाया गया है कि वीडियो मानहानिकारक हैं और राज्य सरकार तथा नगर पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के निवास स्थान मातोश्री को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) (वर्गों के बीच दुश्मनी पैदा करना या बढ़ावा देने वाले बयान देना), 500 (मानहानि), 501 (जानते हुए मानहानिकारक सामग्री मुद्रित करना) और 504 (शांति भंग करने के लिए उकसाने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत पिछले महीने मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया, " हमने पाया कि वीडियो मानहानिकारक हैं और महाराष्ट्र सरकार तथा मुंबई पुलिस की छवि को क्षति पहुंचा रही हैं।"

यह भी पढ़े | Begging in Trains to be Allowed? रेल मंत्रालय ने किया मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन, कहा- ट्रेन में भीख मांगने की अनुमति देने का कोई प्लान नहीं.

अधिकारी ने बताया, " जांच के बाद हमने जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए उसे दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (ए) के तहत उसे नोटिस जारी किया था।"

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

राजपूत (34) ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)