देश की खबरें | दामोह में डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में डेढ़ वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित रूप से उसके 19 वर्षीय रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दमोह (मध्यप्रदेश), 20 सितंबर मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में डेढ़ वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित रूप से उसके 19 वर्षीय रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दमोह जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्षीय एक बच्ची के साथ दुराचार करने के मामले में आरोपी दुर्गेश आदिवासी को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि दुर्गेश पीड़ित बच्ची का रिश्तेदार है और वह इस बच्ची के घर पर आया हुआ था। उसके घर आने पर बच्ची की मां शनिवार की रात करीब आठ बजे सब्जी लेने गई हुई थी तथा उसका पिता काम से नहीं लौटा था।
सिंह ने बताया कि इसी बीच मौका पाकर आरोपी ने इस मासूम बच्ची के साथ दुराचार किया और वहां से फरार हो गया।
यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 3812 नए केस, 37 की मौत: 20 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि बच्ची की मां जब घर वापस लौटी तो बच्ची की हालत देख जबेरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो कॉनून के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता को एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक सागर आर एस डेहरिया द्वारा घटनास्थल एवं पुलिस थाना जबेरा का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सक्रियता से आरोपी की तलाश शुरू की और उसे जबलपुर जिले के कटंगी थानांतर्गत पड़रिया गांव से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सिंह ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

