एजेंसी न्यूज

उप्र में रोज लौट रहे हैं डेढ़ से दो लाख प्रवासी कामगार

उन्होंने बताया कि आज तक श्रमिकों और कामगारों के लिए विभिन्न प्रदेशों से 1044 ट्रेनों की व्यवस्था हुई है । पूरे देश में 1000 से अधिक ट्रेन लाने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है । अवस्थी ने बताया कि बुधवार को 100 ट्रेन आई हैं । हर रोज डेढ़ से दो लाख प्रवासी श्रमिक ट्रेनों और बसों के माध्मय से आ रहे हैं ।

उप्र में रोज लौट रहे हैं डेढ़ से दो लाख प्रवासी कामगार
जमात

अपर मुख्य सचिव :गृह एवं सूचना: अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''बुधवार तक 838 श्रमिक ट्रेन या तो आ गयी हैं या शाम तक आ जाएंगी । हमने 206 ट्रेनों की अनुमति दे है जो अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंच जाएंगी ।''

उन्होंने बताया कि आज तक श्रमिकों और कामगारों के लिए विभिन्न प्रदेशों से 1044 ट्रेनों की व्यवस्था हुई है । पूरे देश में 1000 से अधिक ट्रेन लाने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है । अवस्थी ने बताया कि बुधवार को 100 ट्रेन आई हैं । हर रोज डेढ़ से दो लाख प्रवासी श्रमिक ट्रेनों और बसों के माध्मय से आ रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम :यूपीएसआरटीसी: की 12 हजार से अधिक अनुबंधित बसें चल रही हैं । इन बसों से प्रवासी श्रमिकों को ट्रेन से पृथक-वास केन्द्रों और फिर वहां से घर तक भेजने की व्यवस्था की गयी है । इसके अलावा प्रत्येक जिले में 200 निजी वाहन अधिकृत करने की अनुमति दी गयी है । कुल मिलाकर 15 हजार निजी बसों की व्यवस्था कर दी गयी है ।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पृथकवास केन्द्रों की संख्या 15 लाख करने को कहा है क्योंकि एक दिन में 100 ट्रेन का मतलब है कि डेढ़ से दो लाख लोग हर दिन प्रदेश में आ रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि कोविड अस्पताल की त्रिस्तरीय व्यवस्था यानी एल—1, एल—2 और एल—3 अस्पतालों में मुख्यमंत्री ने बिस्तरों की संख्या 60 हजार से बढ़ाकर पहले 75 हजार और फिर एक लाख करने का निर्देश दिया है ।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पल्स आक्सीमीटर और इन्फ्रारेड थर्मामीटर का व्यापक उपयोग करने को कहा है । साथ ही निर्देश दिया कि पुलिस राजमार्गों, एक्सप्रेसवे, प्रदेश राजमार्गों सहित प्रमुख मार्गों पर रात में नियमित कड़ाई से गश्त करे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2020 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).